मुख्य समाचार

व्यवसायी से लूट, व्यापार मंडल ने जतायी चिंता

पटना सिटी। पटना सिटी के दाल कारोबारी अविनाश को अपराधियों ने गोली मारकर बड़ी राशि लूट ली। अविनाश बैंक में राशि जमा करने जा रहे थे। घटना मारूफगंज क्षेत्र में हुई है। कारोबारी को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर पटना सिटी व्यापार मंडल ने चिंता प्रकट की है। 

अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह एवं महासचिव अवधेश कुमार सिन्हा ने कहा कि घटना दुखद है। लंबे समय तक लाॅकडाउन के बाद कारोबार की स्थिति वैसे ही ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में लूट की घटना जले पर नमक छिड़कने के समान है। हाल के दिनों में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। इन पर नियंत्रण आवश्यक है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं पुलिस पेट्रोलिंग को चुस्त करने की मांग की है।   
 


संबंधित खबरें