मुख्य समाचार

भागलपुर में 9 से 15 जुलाई तक लाॅकडाउन

भागलपुर/पटना। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन ने भी सात दिनों का लाॅकडाउन किया है। जिले में लाॅकडाउन 9 से 15 जुलाई तक रहेगा। आवश्यक सेवा को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान एवं ऑफिस बंद रहेंगे। पटना जिले में 10 से 16 जुलाई तक लाॅकडाउन है।       

कोरोना संक्रमण के मामले में पटना के बाद भागलपुर दूसरे स्थान पर है। 8 जुलाई को 50 नये केस के साथ भागलपुर में पाॅजिटिव केस की संख्या 693 हो गई है। इनमें 215 एक्टिव केस, 472 स्वस्थ एवं 6 की मौत हो चुकी है। 

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ते हुए 13274 हो गई है। आठ जुलाई की जांच में 749 नये केस मिले हैं जबकि दो मरीज की मौत हो गई। मृतक भागलपुर और अररिया जिलों से हैं। वर्तमान में 3633 एक्टिव केस है। 9541 मरीज स्वस्थ एवं 100 की मौत हो चुकी है। राहत की बात यह है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। 
 


संबंधित खबरें