पटना। पटना जिला में 90 कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं। जोन में 15981 घर एवं 74,476 लोग रह रहे हैं। पटना सदर में 34, पटना सिटी में 20, दानापुर में 21, मसौढ़ी में 7 एवं पालीगंज में 8 कंटेनमेंट जोन हैं।
पटना सिटी अनुमंडल के 20 कंटेनमेंट जोन में घरों की संख्या 6698 एवं व्यक्तियों की संख्या 26962 है। पटना सदर अनुमंडल के 34 कंटेनमेंट जोन में घरों की संख्या 407 और 1657 व्यक्ति हैं।
दानापुर अनुमंडल के 21 कंटेनमेंट जोन में घरों की संख्या 4554 एवं लोगों की संख्या 22367 है। मसौढ़ी अनुमंडल के 7 कंटेनमेंट जोन में 1943 घर एवं लोगों की संख्या 9249 है। पालीगंज अनुमंडल के आठ कंटेनमेंट जोन में घरों की संख्या 2379 एवं व्यक्तियों की संख्या 14241 है।