मुख्य समाचार

बाढ़ स्टेशन बाजार की दवा दुकानें तीन दिनों के लिए बंद

बाढ़ (पटना)। बाढ़ स्टेशन बाजार स्थित दवा के थोक एवं खुदरा विक्रेताओं ने अपनी दुकानों को 16 जुलाई की शाम छह बजे से तीन दिनों के लिए बंद कर दिया है। अब सभी दुकानें अब 20 जुलाई की सुबह सात बजे खुलेंगी। लोगों की सुविधा के लिए कचहरी, हाॅस्पिटल एवं बाजार की सभी दवा दुकानें खुली रहेंगी।          

बाढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बंद का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह एवं महासचिव संजय कुमार ने बताया कि इसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई है। इस दौरान दुकानों को सैनिटाइज किया जायेगा। 
 


संबंधित खबरें