पटना। बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स ने वैद्यानिक आवश्यकता के अंतर्गत पहले से निर्धारित सभी विभागों की तिथियों का विस्तार दिसंबर 2020 तक करने का आग्रह किया है। चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण राज्य में चल रहे लगातार लाॅकडाउन के कारण राज्य के कारोबारियों को विभिन्न कानून एवं नियमों का समय पर पालन करने में काफी परेशानी हो रही है।
संबंधित विभागों के कार्यों की तिथि विस्तार के लिए मुख्य सचिव, वित्त, कृषि, परिवहन, वाणिज्य-कर, राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, नगर विकास एवं श्रम संसाधन विभाग के वरीय पदाधिकारियों से अनुरोध किया गया है। अध्यक्ष ने उम्मीद जतायी है कि राज्य के उद्यमी एवं व्यवसायियों के साथ आम लोगों के व्यापक हित में सुझावों पर विचार किया जायेगा।