नई दिल्ली/पटना। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन सिंगापुर में हो गया। 64 वर्षीय अमर सिंह किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजन एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।