नई दिल्ली। अयोध्या में पांच अगस्त को राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार समारोह से पहले वे हनुमानगढ़ी में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद राम जन्मभूमि जायेंगे, जहां वे रामलला विराजमान की पूजा और दर्शन में शामिल होंगे। वहां पारिजात का पौधा लगाएंगे और फिर भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री मंदिर की आधारशिला रखने के लिए एक पट्टिका का अनावरण करेंगे और मंदिर पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।