मुख्य समाचार

पेवर ब्लॉक कामगारों का सीएम ने बढ़ाया हौसला  

बेतिया। गंडक बराज के कंट्रोल रूम परिसर में लगी पेवर ब्लॉक प्रदर्शनी की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सराहना की और कामगारों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने पेवर ब्लॉक का निर्माण करने वाले कामगारों से कहा कि राज्य सरकार लॉकडाउन के दौरान घर लौटे लोगों को उनके घर के समीप ही रोजगार देने का प्रयास कर रही है। डीएम कुंदन कुमार ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्रमिकों को उनके हुनर के अनुसार रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। कई श्रमिकों को स्वरोजगार देकर उन्हें उद्यमी बनाया गया है। 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गंडक नदी पर बने पिपरा-पिपरासी तटबंध का हवाई सर्वेक्षण किया। यह तटबंध उत्तर प्रदेश एवं बिहार की सीमा पर है। गंडक बराज एवं वाल्मीकिनगर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बराज संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। 18 फाटकों का गहन निरीक्षण एवं बराज संचालन कार्य को सावधानी से करने का निर्देश दिया। 

इस दौरान स्थनीय जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव चंचल कुमार, सचिव संजीव हंस, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त पंकज कुमार, बेतिया एवं बगहा के एसपी समेत कई अधिकारी उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें