छपरा। सारण जिला के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र मशरख, तरैया एवं पखरेला स्थानों पर फसल नुकसान का कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने जायजा लिया। साथ ही पशुओं के लिए बने आश्रय स्थल, चारा, दवा एवं पशु चिकित्सको की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक, उप निदेशक एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी उपस्थित थे ।