मुख्य समाचार

गिरीश चंद्र मुर्मू ने सीएजी का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। गिरीश चंद्र मुर्मू ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहले उपराज्यपाल थे। गिरीश चंद्र मुर्मू गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें प्रशासनिक और आर्थिक क्षेत्रों में कामकाज का व्यापक अनुभव है।  

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में मुर्मू को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, निवर्तमान नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक राजीव महर्षि उपस्थित थे। गिरीश चंद्र मुर्मू का कार्यकाल 20 नवंबर, 2024 तक होगा।


संबंधित खबरें