मुख्य समाचार

आर. ब्लॉक फ्लाई ओवर का सीएम ने किया शुभारंभ    

पटना। आर ब्लॉक फ्लाई ओवर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुभारंभ किया। इस फ्लाई ओवर के शुरू होने से विधानसभा एवं हार्डिंग रोड के रास्ते वीरचंद पटेल पथ और इनकम टैक्स चौराहा होते हुए डाकबंगला जाने वाले लोगों को सहूलियत होगी। 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने फ्लाई ओवर नक्शे के अवलोकन के दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सीएम को बताया कि आर ब्लॉक-दीघा पथ को भी जीपीओ के पास इस फ्लाई ओवर से जोड़ दिया जायेगा। इससे गंगा पथ और दीघा पुल से आवागमन का सीधा जुड़ाव होगा। उत्तर बिहार के लोगों को यहां आने में सहूलियत होगी। सीएम ने करबिगहिया एलिवेटेड रोटरी का भी निरीक्षण किया और निर्माणाधीन पुल एवं मार्गों से संबंधित जानकारी ली। 

इस अवसर पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, मंत्री नंदकिशोर यादव, श्याम रजक एवं नीरज कुमार, कई जनप्रतिनिधि, राज्य पुल निर्माण निगम के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव, प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल उपस्थित थे।
 


संबंधित खबरें