मुख्य समाचार

कोविड 19 : 3911 नये केस, पटना से 487

पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी है। यह संख्या बढ़ते हुए 98370 हो गई है। 14 अगस्त को 3911 नये केस मिले हैं। इनमें पटना जिला से 487, कटिहार से 287, सीतामढ़ी से 199,  मोतिहारी से 175, मधुबनी से 148, बेगूसराय से 146, मुजफ्फरपुर से 133, गया से 132 एवं नालंदा से 107 मरीज हैं। 16 की मौत भी हो गई है। सूबे में वर्तमान में 32562 एक्टिव केस हैं। अब तक 65307 मरीज स्वस्थ एवं 500 की मौत हो चुकी है। 

पूर्णिया से 133, जहानाबाद से 113,  सारण से 106, सहरसा से 106 , भागलपुर से 65, गोपालगंज से 68, समस्तीपुर से 58, वैशाली से 55, रोहतास से 88, भोजपुर से 81, बक्सर से 50, बेतिया से 93, सीवान से 34, नवादा से 29, मुंगेर से 63 एवं खगड़िया से 70 नये केस हैं। इसी तरह औरंगाबाद से 99, मधेपुरा से 42, दरभंगा से 114, जमुई से 19, सुपौल से 41, बांका से 53, लखीसराय से 51, किशनगंज से 51, अररिया से 285, शेखपुरा से 64, कैमूर से 40, अरवल से 31 और शिवहर से 25 मामले हैं।

13 अगस्त को 3906 नये केस मिले थे। संक्रमण के मामले में पटना के बाद क्रमशः मुजफ्फरपुर,  भागलपुर, बेगूसराय एवं नालंदा  जिले हैं। पटना से पॉजिटिव केस 15868 है। इनमें 11977 मरीज स्वस्थ और 94 की मौत हो चुकी है। राहत यह है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ स्वस्थ मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।  
 


संबंधित खबरें