मुख्य समाचार

कृषि व पशुपालन क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने पर चर्चा 

पटना। कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार ने डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर एवं बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के कुलपतियों के साथ समीक्षा बैठक की। कोरोना संक्रमण काल में दूसरे राज्यों से लौटे लोगों के लिए कृषि, पशु एवं मत्स्यपालन क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसान, पशुपालक एवं मत्स्यपालकों की सहायता के लिए नये क्राॅपिंग सिस्टम तैयार करने का निर्देश दिया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कृषि विभाग के सचिव डाॅ एन. सरवण कुमार, वीसी डाॅ आरसी श्रीवास्तव, डाॅ अजय कुमार सिंह एवं डाॅ रामेश्वर सिंह और कृषि विभाग के उप निदेशक अनिल कुमार झा ने भाग लिया।
 


संबंधित खबरें