मुख्य समाचार

श्याम रजक जदयू से निष्कासित, आरजेडी ने तीन विधायकों को किया बाहर    

पटना। उद्योग मंत्री श्याम रजक को जदयू ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने के कारण यह कार्रवाई की गई है। श्याम रजक ने निष्कासन से पहले ही जदयू छोड़ आरजेडी में शामिल होने का मन बना लिया था। बताया गया कि पार्टी में लगातार अनदेखी से वे आहत थे। एक-दो दिनों में वे अपने पुराने घर यानी आरजेडी की सदस्यता भी लेंगे। श्याम रजक फुलवारी क्षेत्र से विधायक हैं। 2009 में वे आरजेडी छोड़ जदयू में शामिल हुए थे।

इधर, आरजेडी ने अपने तीन विधायकों को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है।  सभी पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इनमें पातेपुर (वैशाली) से विधायक प्रेमा चौधरी, गायघाट (मुजफ्फरपुर) से विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और केवटी (दरभंगा) से फराज फातमी हैं। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं प्रधान महासचिव आलोक मेहता ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। 
 


संबंधित खबरें