मुख्य समाचार

थोक दवा दुकानें अब शनिवार को भी खुलेंगी

पटना। राज्य की सभी थोक दवा दुकानें अब शनिवार को भी खुलेंगी। थोक दवा दुकानों का समय पहले की तरह सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। इससे पहले सभी सीएंडएफ और डिस्ट्रीब्यूटर को एक अगस्त से शनिवार की बंदी से मुक्त किया गया था।    

कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने 15 जुलाई को राज्य की सभी थोक दवा दुकानों को शनिवार को भी बंद रखने की अपील जारी की थी। संघ के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार सिंह एवं महासचिव अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इसकी सूचना सभी जिला एसोसिएशन को दी गई है। जिला एसोसिएशन अपने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए शनिवार की बंदी को जारी या स्थगित कर सकते हैं।  
 


संबंधित खबरें