पटना। बिहार में कोरोना संक्रमण की संख्या बढ़ते हुए 1,17,671 हो गई है। 21 अगस्त को 2461 नये केस मिले हैं। इनमें पटना जिला से 313, मुजफ्फरपुर से 163, भागलपुर से 70, बेगूसराय से 99, मोतिहारी से 139, नालंदा से 103, कटिहार से 103, गया से 65, रोहतास से 55, सीतामढ़ी से 48, मधुबनी से 134 एवं सहरसा से 75 मरीज हैं। 14 की मौत भी हो गई है। सूबे में वर्तमान में 25241 एक्टिव केस हैं। अब तक 91841 मरीज स्वस्थ एवं 588 की मौत हो चुकी है।
अररिया से 116, सारण से 103, गोपालगंज से 68, समस्तीपुर से 54, वैशाली से 34, भोजपुर से 25, बक्सर से 36, बेतिया से 79, सीवान से 48, नवादा से 23, मुंगेर से 23, खगड़िया से 23, जहानाबाद से 26 एवं पूर्णिया से 96 नये केस हैं। इसी तरह औरंगाबाद से 18, मधेपुरा से 45, दरभंगा से 33, जमुई से 25, सुपौल से 23, बांका से 23, लखीसराय से 37, किशनगंज से 52, शेखपुरा से 17, कैमूर से 30, अरवल से 23 और शिवहर से 14 मामले हैं।
20 अगस्त को 2451 नये केस मिले थे। संक्रमण के मामले में पटना के बाद क्रमशः मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बेगूसराय एवं मोतिहारी जिले हैं। पटना से पॉजिटिव केस 18402 है। इनमें 15132 मरीज स्वस्थ और 116 की मौत हो चुकी है। राहत यह है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ स्वस्थ मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।