पटना। राज्य में स्थित होटल, रेस्टोरेंट, मोटल, ढाबा, लाइन होटल, पर्यटक वाहन एवं ट्रेवल एजेंसी को विशेष राहत पैकेज देने का अनुरोध बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स ने सरकार से किया है। कोरोना संक्रमण के कारण मार्च से यह क्षेत्र पूरी तरह बंद रहने के कारण बंदी के कगार पर आ गया है । चैंबर ने इस सबंध में केंद्रीय पर्यटन मंत्री, बिहार के डिप्टी सीएम एवं पर्यटन मंत्री, मुख्य सचिव एवं पर्यटन सचिव को पत्र लिखा है।
चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल कहा कि पर्यटन सेक्टर राज्य के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बिहार में पर्यटन की काफी संभावना रही है। पर्यटन की महत्ता को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने फिलहाल होटलों को खोलने की अनुमति दी है। केरल सरकार ने भी अपने राज्य में कोरोना वायरस से जूझ रहे पर्यटन सेक्टर को राहत दी है ।