मुख्य समाचार

49 अनमुंडलों में नये एसडीओ की तैनाती

पटना। राज्य सरकार के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 49 अनुमंडलों में नये एसडीओ की तैनाती की गई है। इनमें 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं 39 बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। इस सबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। एसडीओ के पद से स्थानांतरित वैसे पदाधिकारी जिनकी कहीं पोस्टिंग नहीं हुई है। उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान का निर्देश मिला है। 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के दस अधिकारियों को ट्रेनिंग समाप्ति के बाद एसडीओ के पद पर पोस्टिंग की गई है। सभी अधिकारी 2018 बैच के हैं। नितिन कुमार सिंह को पटना सदर का एसडीओ, विनोद दुहन को दानापुर, आशुतोष द्विवेदी को मनिहारी (कटिहार), प्रतिभा रानी को जमुई, अम्रिषा बैंस को मोहनिया (कैमूर), वैभव श्रीवास्तव को आरा सदर, शेखर आनंद को बगहा (बेतिया), अभिषेक रंजन को मधुबनी सदर, साहिला को नरकटियागंज (बेतिया) एवं निखिल धनराज निप्पणीकर को जहानाबाद का एसडीओ बनाया गया है।       

बिहार प्रशासनिक सेवा के स्थानांतरित अधिकारी - 

बेनीपट्टी (मधुबनी) के एसडीओ मुकेश रंजन को पटना सिटी का एसडीओ, कहलगांव के डीसीएलआर अनिल कुमार सिन्हा को मसौढ़ी, नवगछिया के एसडीओ मुकेश कुमार को पालीगंज, पूर्णिया सदर के डीसीएलआर संजय कुमार सिंह को बिहारशरीफ, कृषि विभाग में उप सचिव राधा कांत को हिलसा (नालंदा), बिहार विकास मिशन में उप निदेशक मनोज कुमार को सासाराम, मधुबनी सदर के एसडीओ सुनील कुमार सिंह को डेहरी (रोहतास), जमुई की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सीमा कुमारी को जगदीशपुर, नगर निगम बांकीपुर अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार को पीरो (आरा), मुजफ्फरपुर पूर्वी की लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी करिश्मा को टेकारी (गया) का एसडीओ बनाया गया है।   

मंझौल (बेगूसराय) के एसडीओ दुर्गेश कुमार को अरवल का एसडीओ, गया सदर के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह को छपरा सदर, फुलपरास के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुनील कुमार को सोनपुर, सहरसा के डीएसओ रामबाबू कुमार को महाराजगंज (सीवान), वनमनखी के एसडीओ राकेश कुमार को सीतामढ़ी सदर, वीरपुर के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नवीन कुमार को पुपरी (सीतामढ़ी), मढौरा के डीसीएलआर इश्तेयाक अली को शिवहर, हवेली खड़गपुर के एसडीओ संजीव कुमार को अरेराज (मोतिहारी), पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में उपाधीक्षक बेबी कुमारी को जयनगर, समस्तीपुर सदर के एसडीओ अशोक कुमार मंडल को बेनीपट्टी (मधुबनी) का एसडीओ बनाया गया है। 

सहरसा सदर के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रवींद्र कुमार को समस्तीपुर सदर, विक्रमगंज के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जफर आलम को शाहपुर पटोरी (समस्तीपुर), भागलपुर सदर के डीसीएलआर ब्रजेश कुमार को रोसड़ा, उदाकिशनगंज के डीसीएलआर मनीष कुमार को सुपौल सदर, दलसिंहसराय के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कुमार सत्येन्द्र यादव को वीरपुर (सुपौल), उदाकिशुनगंज के एसडीओ शेख जियाउल हसन को त्रिवेणीगंज, दाउदनगर के डीसीएलआर नीरज कुमार को मधेपुरा सदर, बक्सर के जिला पंचायतराज पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सिन्हा को किशनगंज, बक्सर के जिला पंचायतराज पदाधिकारी नवनील कुमार को वनमनखी (पूर्णिया), मुजफ्फरपुर पश्चिम के डीसीएलआर सुरेंद्र कुमार अलबेला को फारबिसगंज (अररिया) का एसडीओ बनाया गया है।   

जयनगर के एसडीओ शंकर शरण ओमी को कटिहार सदर, नगर विकास विभाग में उप निदेशक अखिलेश सिंह को नवगछिया, किशनगंज के डीसीएलआर अमिताभ कुमार गुप्ता को हवेलीखड़गपुर, पकड़ीदयाल (मोतिहारी) के डीसीएलआर रंजीत कुमार को तारापुर (मुंगेर), मसौढ़ी के एसडीओ संजय कुमार को लखीसराय, तेघड़ा के एसडीओ निशांत को शेखपुरा, शेखपुरा के एसडीओ राकेश कुमार को तेघड़ा (बेगूसराय), नवगछिया के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मुकेश कुमार को मंझौल एवं महनार के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अशोक कुमार गुप्ता को बखरी (बेगूसराय) एसडीओ की जिम्मेवारी दी गई है।   
 


संबंधित खबरें