मुख्य समाचार

डॉल्फिन संरक्षण पर राष्ट्रीय वेबिनार 26 अगस्त को

पटना। डॉल्फिन संरक्षण पर एक राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन 26 अगस्त को भारतीय प्राणी सर्वेक्षण कर रहा है। राष्ट्रीय वेबिनार में देश के जाने माने डॉल्फिन विशेषज्ञ अपने विचारों को रखेंगे। इनमें जम्मू से पद्मश्री डॉल्फिन मैन प्रो. आर. के. सिन्हा, कोलकाता से डॉ कैलाश चंद्र, नई दिल्ली से डॉ. समीर कुमार सिन्हा और पटना से डॉ गोपाल शर्मा शामिल होंगे। 

प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किला से प्रोजेक्ट डॉल्फिन कार्यक्रम की घोषणा की है। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट टाइगर एवं प्रोजेक्ट एलिफैंट के तर्ज पर डॉल्फिन (सोंस) के संरक्षण की बात की गयी है।

लोगों में जागरूकता की कमी के कारण इस निरीह प्राणी की हत्या होती रही है। इस कारण मीठे जल की डॉल्फिन एवं समुद्री डॉल्फिन की संख्या में अप्रत्याशित कमी आयी है। अगर समय रहते राष्ट्रीय स्तर पर इसे बचाने के प्रयास नहीं करेंगे, तो हम इन्हें पूरी तरह विलुप्त होने से नहीं बचा सकते हैं।


संबंधित खबरें