मुख्य समाचार

बेरोजगार कर्मियों को पूरा भुगतान करने की मांग 

पटना। कोराना काल में बेरोजगार हुए कर्मियों के लिए घोषित मासिक वेतन के 50 प्रतिशत भुगतान को बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने की मांग बिहार चैंबर ऑफ  काॅमर्स ने सरकार से की है। साथ ही राहत के लिए घोषित अवधि तीन माह को बढ़ाकर नौ माह करने की भी मांग की गई है। राहत स्कीम कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की ओर से अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के अंतर्गत है।

चैंबर अध्यक्ष पी.के.अग्रवाल ने कहा कि औद्योगिक इकाई एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगार यदि बीमार पड़ जाते हैं, तो कर्मचारी राज्य बीमा निगम उनके इलाज के साथ बीमार अवधि की क्षतिपूर्ति भी देता है। वर्तमान परिस्थिति में बीमित व्यक्तियों को मासिक वेतन की 50 प्रतिशत राशि बढ़ाकर 100 प्रतिशत एवं अधिकतम तीन माह की बेरोजगारी राहत अवधि को बढ़ाकर नौ माह यानी दिसंबर 2020 करना चाहिए। 
 


संबंधित खबरें