मुख्य समाचार

स्टांप ड्यूटी दर में कटौती की चैंबर ने की मांग

पटना। कोरोना काल में रियल स्टेट क्षेत्र में गति लाने के लिए बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स ने वर्तमान स्टांप ड्यूटी की दरों में कटौती की मांग राज्य सरकार से की है। चैंबर अध्यक्ष पीके अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने रियल एस्टेट क्षेत्र में स्थिरता दूर करने  के लिए स्टांप ड्यूटी की दरों में कमी की है। एक सितंबर से 31 दिसंबर 2020 तक स्टांप ड्यूटी में तीन प्रतिशत एवं एक जनवरी 2021 से 31 मार्च 2021 तक दो प्रतिशत कटौती का निर्णय लिया गया है । 

त्योहारी सीजन में काफी लोग घर एवं जमीन की खरीदारी करते हैं। ऐसे समय में यदि राज्य सरकार बिहार में स्टांप डयूटी में कटौती करती है, तो इसका सकारात्मक प्रभाव रियल एस्टेट सेक्टर पर पड़ेगा। इससे राजस्व में भी वृद्धि होगी। साथ ही अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। 
 


संबंधित खबरें