पटना। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। अध्यक्ष राम लाल खेतान ने कहा कि उदार एवं निष्पक्ष विचार रखने वाले राजनीतिज्ञ का चला जाना सभी को झकझोर देने वाली खबर है। प्रणब मुखर्जी के साथ बीआईए की सुखद यादें जुड़ीं हैं।
21 जनवरी 2019 को बीआईए के प्लेटिनम जुबली समारोह के समापन कार्यक्रम को उन्होंने संबोधित किया था। 1991 में वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष के रूप में बीआईए में देशरत्न डाॅ राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यानमाला देने के लिए आये थे।