मुख्य समाचार

पटना के डीएम स्कॉच अवार्ड से सम्मानित 

पटना। पटना के डीएम कुमार रवि को स्कॉच ग्रुप, नई दिल्ली ने स्काॅच अवॉर्ड प्रदान किया है। यह अवार्ड सिविलियन क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। डीएम के नेतृत्व में जिला प्रशासन की टीम कोरोनावायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए दिन-रात सक्रिय रही। 

अमूल्य योगदान को देखते हुए स्कॉच ग्रुप ने जिला प्रशासन पटना का चयन किया और टीम के कप्तान को यह सम्मान प्रदान किया। डीएम को मिले सम्मान पर जिले के सभी अधिकारी एवं कर्मियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
 


संबंधित खबरें