मुख्य समाचार

प्रणब मुखर्जी का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति : डिप्टी सीएम 

पटना। डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन को अपनी व्यक्तिगत क्षति बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुझे प्रणब मुखर्जी के वित्तमंत्रित्व काल में उनके सान्निध्य में काम करने का मौका मिला था। उनकी वजह से ही मुझे वित्तमंत्रियों की प्राधिकृत समिति के अध्यक्ष के तौर पर जिम्मेवारी दी गई थी। 

उन्हें राजनीति का अजातशत्रु बताते हुए कहा कि उनकी स्मरण शक्ति अद्भुत थी। 50 वर्ष पहले की घटना और उससे जुड़े व्यक्ति के बारे में भी उन्हें सबकुछ स्मरण रहता था। उनकी प्रतिभा की सराहना उनके राजनीतिक विरोधी भी खुले मन से करते थे। उनके निधन से भारतीय राजनीति की बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। आत्मा की शांति एवं उनके परिजन व शुभचिंतकों को इस आधात को सहने की शक्ति देने की ईश्वर से कामना करता हूं।
 


संबंधित खबरें