पटना। जमालपुर (मुंगेर) स्थित इंडियन रेलवे इंस्टीच्यूट ऑफ मेकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजनियरिंग (आईआरआईएमइइ) को फिर से शुरू करने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की है। बिहार में रेल परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि राष्ट्रीय स्तर का यह संस्थान बंद हो गया है। इसे फिर से चालू करा दिया जाए। इंस्टीच्यूट में नामांकन के लिए सेलेक्शन यूपीएससी के माध्यम से होता था।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन में घर लौटे श्रमिकों के लिए प्रवासी शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए । ये सभी देश के वासी हैं। लॉकडाउन के दौरान बिहार के बाहर फंसे श्रमिकों को राज्य में वापस लाने में रेलवे ने काफी मदद की है। विशेष ट्रेन के परिचालन से 23 लाख से अधिक श्रमिक बिहार लौट सके।