मुख्य समाचार

विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान

पटना। बिहार विधान परिषद की रिक्त आठ सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 22 अक्टूबर को होगा। रिक्त सीट में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से है। मतगणना 12 नवंबर को होगी। रिक्त सीट के लिए अधिसूचना 28 सितंबर को जारी होगी।

इन सदस्यों का कार्यकाल हुआ पूरा : स्नातक कोटा में पटना से नीरज कुमार, दरभंगा से दिलीप कुमार चौधरी, तिरहुत से देवेश चंद्र ठाकुर एवं कोसी से डॉ एनके यादव हैं। शिक्षक कोटा में पटना से नवल किशोर यादव, दरभंगा से डॉ चंद्र मोहन झा, तिरहुत से संजय कुमार सिंह एवं सारण से केदार नाथ पांडे हैं। सदस्यों का कार्यकाल 6 मई, 2020 को समाप्त हो गया है। 

चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तिथि पांच अक्टूबर, नामांकन की जांच छह अक्टूबर एवं नाम वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। चुनाव का समय 22 अक्टूबर की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक है। इन निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। 
 


संबंधित खबरें