मुख्य समाचार

सात नवंबर को वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पर उपचुनाव 

पटना। वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पर उपचुनाव सात नवंबर को होगा। वोटों की गिनती दस नवंबर को होगी। निर्वाचन आयोग ने इसकी घोषणा कर दी। जदयू सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो के निधन के बाद यह सीट 28 फरवरी, 2020 से रिक्त है। चुनाव से संबंधित अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। 

सात नवंबर को पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर संसदीय सीट के साथ जिले के वाल्मीकिनगर, बगहा, सिकटा, लौरिया, नरकटियागंज, रामनगर (एससी सीट) विधानसभा क्षेत्रों में भी मतदान होगा। इससे पहले  तीन नवंबर को दूसरे चरण में भी पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया, चनपटिया एवं नौतन विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोटिंग की जाएगी ।   


संबंधित खबरें