मुख्य समाचार

ऑडिट रिपोर्ट व आईटीआर दाखिल की तिथि बढ़ाने की मांग 

पटना। वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए आयकर रिटर्न एवं टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तिथि तीन माह बढ़ाने की मांग बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स ने की है। वर्तमान में टैक्स ऑडिट रिपोर्ट एवं रिटर्न दाखिल की तिथि क्रमशः 31 अक्टूबर एवं 30 नवंबर 2020 है। चैंबर ने इस सबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री, सेंट्रल बोर्ड ऑफ  डायरेक्ट टैक्सेज एवं प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त को पत्र लिखा है। 

चैंबर अध्यक्ष पी.के. अग्रवाल ने कहा कि बिहार के कई जिलों में बाढ़, विधानसभा चुनाव एवं कोरोना महामारी के कारण करदाताओं को परेशानी हो रही है। इन विषम परिस्थितियों में करदाताओं को आयकर विवरणी दाखिल करने के लिए कागजात की पूरी तैयारी करना संभव नहीं हो रहा है। तीन माह विस्तार होने से करदाताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
 


संबंधित खबरें