नई दिल्ली/पटना। पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति और अधिकारियों ने डॉ कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए कहा कि बिहार ही नहीं पूरा देश उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकता है।