पटना। कोशी प्रमंडल के आयुक्त के. सैंथिल कुमार एवं बक्सर के एडीएम चंद्रशेखर झा को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान का निर्देश दिया गया है। स्थानांतरण की कार्रवाई निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हुई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी कर दी है।