मुख्य समाचार

विधानसभा चुनाव : भय मुक्त माहौल बनाने में जुटा निर्वाचन विभाग

पटना। स्वतंत्र, निष्पक्ष और कोविड सुरक्षित बिहार विधानसभा चुनाव कराने के लिए राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सजग है। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक की कार्रवाई में वाहन जांच से 17.37 करोड़ राशि वसूली गई। चुनाव को लेकर राज्य में भय मुक्त वातावरण बनाने की कार्रवाई जारी है। तीन चरणों में होने वाले मतदान की तिथि क्रमशः 28 अक्टूबर, तीन और सात नवंबर है। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) एवं फ्लाइंग स्कवाॅड टीम (एफएसटी) समेत कई एजेंसियों ने 12.43 करोड़ राशि जब्त की है। 10.04 लाख लीटर शराब, 150 ग्राम ब्राउन सुगर, 1022 किलो गांजा, 107 किलो चरस, 11 किलो अफीम, 69.85 लाख नेपाली रुपये एवं 44 चार पहिया वाहन  भी जब्त किए गए। 

राज्य निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 1644 चेकपोस्ट लगाए गए हैं। 915 एसएसटी टीम कार्यरत है। 2969 लोगों पर सीसीए एवं 1167 अवैध शस्त्र जब्त किए गए हैं। शरारती एवं दबंग तत्वों पर आईपीसी की धारा 107 के तहत बंधपत्रित करने की कार्रवाई जारी है। बिहार पहुंचे पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती संवेदनशील जगहों पर की जा रही है। 


संबंधित खबरें