नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने साल 2019-20 के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस भुगतान को मंजूरी दे दी है। इससे रेलवे, डाक, रक्षा, ईपीएफओ एवं ईएसआईसी जैसे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के 16.97 लाख अराजपत्रित कर्मचारी लाभान्वित होंगे। इन पर वित्तीय भार 2,791 करोड़ रुपया होगा।
एडहॉक बोनस अराजपत्रित केंद्रीय कर्मचारियों को भी मिलेगा। इससे 13.70 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और वित्तीय भार 946 करोड़ रुपया होगा। इस तरह बोनस की घोषणा से 30.67 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और वित्तीय भार 3,737 करोड़ रुपया होगा। अराजपत्रित कर्मचारियों को उनके प्रदर्शन के लिए बोनस का भुगतान आमतौर पर दशहरा से पहले कर दिया जाता है।