पटना । बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सर्वाधिक 172 उम्मीदवार गया जिला के अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्र से हैं। इनमें गया टाउन विधानसभा क्षेत्र से सबसे अधिक 27 उम्मीदवार हैं। सबसे अधिक छह महिला उम्मीदवार बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र से हैं। 71 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को है।
दूसरी कड़ी में गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल एवं औरंगाबाद जिलों के 26 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है। इससे पहले भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा एवं जमुई जिलों के अंतर्गत 18 विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।
विधानसभा क्षेत्र एवं उम्मीदवारों के नाम :
गया टाउन - प्रेम कुमार (भाजपा), अखौरी ओंकार नाथ (कांग्रेस), रंधीर कुमार केसरी (रालोसपा), निखिल कुमार (जन अधिकार पार्टी-जाप)
इमामगंज - जीतनराम मांझी (हम सेकुलर), उदय नारायण चैधरी (आरजेडी), जीतेंद्र कुमार पासवान (रालोसपा), कुमारी शोभा सिन्हा (लोजपा), फकीरचंद दास (जाप)
बोधगया - हरी मांझी (भाजपा), कुमार सर्वजीत (आरजेडी), अजय पासवान (रालोसपा), सुरेश पासवान (एनसीपी)
गुरुआ विधानसभा क्षेत्र - राजीव नंदन (भाजपा), विनय कुमार (आरजेडी), सुधीर कुमार वर्मा (जाप लोकतांत्रिक), राघवेंद्र नारायण यादव (बसपा)
शेरघाटी - विनोद प्रसाद यादव (जदयू), मंजू अग्रवाल (आरजेडी), मुकेश कुमार यादव (लोजपा), ओमेर खां (जाप)
बाराचट्टी - ज्योति देवी (हम सेकुलर), समता देवी (आरजेडी), रेणुका देवी (लोजपा), बालकुंवर मांझी (जाप), रीता देवी (बसपा)
टिकारी - अनिल कुमार (हम सेकुलर), सुमंत कुमार (कांग्रेस), कमलेश शर्मा (लोजपा), अजय यादव (जाप), शिव वचन यादव (बसपा)
बेलागंज - अभय कुमार सिन्हा (जदयू), सुरेंद्र प्रसाद यादव (आरजेडी), रामाश्रय शर्मा (लोजपा)
अतरी - मनोरमा देवी (जदयू), अजय यादव (आरजेडी), अरविंद कुमार सिंह (लोजपा), अजय कुमार सिन्हा (रालोसपा)
वजीरगंज - वीरेंद्र सिंह (भाजपा), शशि शेखर सिंह (कांग्रेस), श्रीधर प्रसाद (रालोसपा), राजीव कुमार (जाप)।
नवादा - कौशल यादव (जदयू), विभा देवी (आरजेडी), धीरेंद्र कुमार (रालोसपा), शशि भूषण कुमार (लोजपा)
रजौली - कन्हैया कुमार (भाजपा), प्रकाश वीर (आरजेडी), मिथिलेश राजवंशी (रालोसपा), दीपक कुमार (जाप)
हिसुआ - अनिल सिंह (भाजपा), नीतू कुमारी (कांग्रेस), उत्तम कुमार चैधरी (बसपा)
गोबिंदपुर - पूर्णिमा यादव (जदयू), कामरान (आरजेडी), रंजीत प्रसाद यादव (लोजपा), विशुन देव यादव (बसपा)
वारसलीगंज - अरूणा देवी (भाजपा), सतीश कुमार (कांग्रेस), संजय कुमार यादव (जाप), राजेंद्र प्रसाद (रालोसपा)।
जहानाबाद - कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा (जदयू), कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय (आरजेडी), इंदु देवी कश्यप (लोजपा), सुल्तान अहमद (जाप), मनोज कुमार सिंह (बसपा)
घोसी- रामबली सिंह यादव (सीपीआई एमएल), राहुल कुमार (जदयू), राकेश कुमार सिंह (लोजपा)
मखदमपुर - सतीश कुमार (आरजेडी), देवेंद्र कुमार (हम सेकुलर), ब्यास मुनी दास (बसपा)।
अरवल - दीपक कुमार शर्मा (भाजपा), महानंद सिंह (सीपीआई एमएल), अभिषेक रंजन (जाप), सुभाष चंद्र यादव (रालोसपा)
कुर्था - सत्यदेव सिंह (जदयू), बागी कुमार वर्मा (आरजेडी), पप्पू कुमार वर्मा (रालोसपा), जमालुद्दीन अंसारी (जाप)।
औरंगाबाद - आनंद शंकर सिंह (कांग्रेस), रमाधार सिंह (भाजपा), चंडेश प्रसाद गुप्ता (जाप), अनिल कुमार (बसपा)
रफीगंज - अशोक कुमार सिंह (जदयू), नेहालुद्दीन (आरजेडी), मनोज कुमार सिंह (लोजपा), संदीप सिंह समदर्शी (जाप), रंजीत कुमार (बसपा)
कुटुम्बा - श्रवण भुईयां (हम सेकुलर), राजेश कुमार (कांग्रेस), सरून पासवान (लोजपा), अनिल कुमार (जाप), कृष्ण राम (बसपा)
गोह - मनोज कुमार (भाजपा), भीम कुमार सिंह (आरजेडी), रणविजय कुमार (रालोसपा), श्याम सुंदर (जाप)
ओबरा - सुनील कुमार (जदयू), ऋषि कुमार (आरजेडी), अजय कुमार (रालोसपा), प्रकाश चंद्र (लोजपा), सुजीत कुमार (जाप)
नबीनगर - वीरेंद्र कुमार सिंह (जदयू), विजय कुमार सिंह (आरजेडी), विजय कुमार सिंह (लोजपा), धर्मेंद्र कुमार (रालोसपा), बबन कुमार (जाप)।