पटना। विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर (बुधवार) को है। पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों के लिए मतदान होगा। 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 114 महिलाएं हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर निष्पक्ष एवं स्वस्थ चुनाव कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 31380 मतदान केंद्रों पर ईवीएम एवं वीवीपैट के साथ पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
राज्य स्तर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में स्टेट काॅल सेंटर बनाया गया है। यह सेंटर सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक संचालित रहेगा। मतदाता 1800-345-1950 पर काॅल कर अपनी परेशानी बता सकते हैं। इसके अलावा राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष में टेलीफोन नंबर 0612-2215978 भी कार्यरत रहेगा। कोविड-19 गाइडलाइंस के तहत सभी बूथों पर हैंड सेनिटाइजर, इन्फ्रारेड थर्मामीटर, दस्ताना एवं फेस शील्ड की व्यवस्था की गई है।
इन विधानसभा क्षेत्रों में होगा मतदान : कहलगांव,सुल्तानगंज, मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी (एससी सीट), पालीगंज, बिक्रम, बांका, अमरपुर, धोरैया (एससी ), बेलहर, कटोरिया (एसटी), मुंगेर, जमालपुर, तारापुर, लखीसराय, सूर्यगढ़ा, शेखपुरा, बरबीघा, आरा, जगदीशपुर, संदेश, बरहरा, अगिआंव (एससी), तरारी, शाहपुर, बक्सर, ब्रहमपुर, डुमरांव, राजपुर (एससी), भभुआ, रामगढ़, चैनपुर, मोहनियां (एससी), सासाराम, चेनारी (एससी), करगहर, दिनारा, नोखा, डेहरी, कराकाट।
अरवल, कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदमपुर (एससी), औरंगाबाद, गोह, ओबरा, कुटुंबा (एससी), रफीगंज, नबीनगर, गया, बोधगया (एससी), गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज (एससी), बाराचट्टी (एससी), टेकारी, बेलागंज, अतरी, वजीरगंज, नवादा, रजौली (एससी), हिसुआ, गोविंदपुर, वारसलीगंज, जमुई, झाझा, चकाई, सिकंदरा (एससी)।