मुख्य समाचार

दरभंगा से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई के लिए विमान सेवा शुरू  

दरभंगा। दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए दैनिक विमान सेवा आठ नवंबर (रविवार) से शुरू हो गई। मिथिलांचल के लोगों में विमान सेवा शुरू होने से काफी खुशी है। इससे पहले उन्हें पटना आना होता था। दरभंगा एयरपोर्ट पर बेंगलुरु से आये पहले विमान का जहां यात्रियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया, वहीं एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से वाटर सैल्यूट दिया गया। 

इधर, दरभंगा से पहली उड़ान का शुभारंभ 11.50 में दिल्ली के लिए किया गया। क्षेत्रीय कनेक्टिविटी उड़ान योजना के तहत स्पाइसजेट को इस मार्ग पर संचालन की अनुमति मिली है। टिकट की बुकिंग सितंबर के अंत से ही शुरू हो गई थी। केंद्रीय विमानन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने सितंबर माह में दरभंगा दौरे के दौरान कहा था कि दरभंगा एयरपोर्ट से विमान सेवा छठ पर्व के पहले शुरू हो जाएगी।  
 


संबंधित खबरें