पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की मतों की गिनती में एनडीए और महागठबंधन में कड़ा मुकाबला चल रहा है। निर्वाचन आयोग से (रात 11 बजे तक) मिली जानकारी के अनुसार एनडीए 87 सीट पर विजयी और 37 सीट पर आगे है। महागठबंधन ने 85 सीट पर जीत हासिल कर ली है और 26 सीट पर आगे है। एआईएमआईएम चार सीट जीत चुका है और एक पर बढ़त बनाए हुए है। लोजपा, बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी को एक-एक सीट मिली है।
एनडीए के घटक दल में जदयू, बीजेपी, हम और वीआईपी है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी 49 सीट जीत चुकी है और 24 पर आगे है। जदयू को 2015 की तुलना में बड़ा नुकसान हुआ है। जदयू 31 सीट पर विजयी और 12 पर बढ़त बनाए हुए है। हम ने तीन सीट पर जीत दर्ज की है और एक सीट पर आगे है। वीआईपी चार सीट जीत चुकी है।
महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम और सीपीआईएमएल शामिल हैं। आरजेडी ने 60 सीट पर जीत हासिल कर ली है और 16 पर आगे है। कांग्रेस 13 सीट पर विजयी और 6 पर आगे है। सीपीआई, सीपीआईएम और सीपीआईएमएल क्रमश: 1-2-9 सीट जीत कर 1, 0 और 3 सीट पर आगे हैं।