मुख्य समाचार

सीएम ने दी दीपावली की बधाई व शुभकामनाएं

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। 

अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति और भारतीय मनीषा ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योर्तिगमय, मृत्योर्माऽमृतं गमय’ के शुभ संकल्प का संदेश देती है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपों का यह महापर्व प्रदेश में प्रेम और सद्भाव के साथ लोगों के जीवन में सुख,शांति और समृद्धि लाये। 


संबंधित खबरें