पटना। कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता है। किसान हित में बनी योजनाओं को समय पर एवं कृषि उत्पादों के उचित मूल्य को दिलाने के लिए कार्य किया जायेगा। कार्यभार संभालने के बाद कृषि मंत्री ने अपने विचारों को रखा।
इस अवसर पर कृषि विभाग के सचिव डाॅ एन. सरवण कुमार, कृषि निदेशक आदेश तितरमारे, उद्यान निदेशक नंद किशोर, विशेष सचिव पूनम, रवींद्र नाथ राय एवं विजय कुमार, संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार सहित कृषि विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।