मुख्य समाचार

17वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र 23 नवंबर से  

पटना। 17वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र 23 नवंबर से शुरू हो रहा है। विधानमंडल के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में 27 नवंबर तक सत्र चलेगा। 23 और 24 नवंबर को निर्वाचित सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह 11 बजे से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 25 नवंबर को होना है। राज्यपाल का संयुक्त अभिभाषण 26 नवंबर को होगा। विधान परिषद की कार्यवाही सिर्फ 26 और 27 नवंबर को होगी।

विधि-व्यवस्था के मद्देनजर विधानमंडल परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। परिसर में सिर्फ पासधारकों को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी। इस दौरान सिटी एसपी मध्य विनय तिवारी एवं एडीएम कृष्ण कन्हैया संपूर्ण विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे।
 


संबंधित खबरें