मुख्य समाचार

कृषि बिल से फसल खरीद में नहीं होगी परेशानी : सीएम

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार के कृषि बिल से किसानों से फसल खरीद में कोई कठिनाई नहीं होगी। बिहार में वर्ष 2006 से ही किसान हित में इस तरह की व्यवस्था है। अब यह व्यवस्था पूरे देश में लागू की गई है। बिहार में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई है। 

केंद्र सरकार किसानों से बातचीत करना चाहती है। जब बातचीत होगी, तो किसानों को सही जानकारी मिल सकेगी। किसानों में गलतफहमी पैदा किया जा रहा है। बिहार इसका उदाहरण है। यहां किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो रही है और प्रोक्योरमेंट का कार्य भी चल रहा है। इस वर्ष 30 लाख टन से अधिक प्रोक्योरमेंट का लक्ष्य है। 
 


संबंधित खबरें