मुख्य समाचार

राज्यसभा उपचुनाव : एनडीए प्रत्याशी सुशील मोदी ने किया नामांकन  

पटना। राज्यसभा उपचुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी सुशील कुमार मोदी ने पटना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में नामांकन किया। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद से यह सीट रिक्त थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी नामांकन के दौरान मौजूद थे। नामांकन की अंतिम तारीख तीन दिसंबर और चुनाव 14 दिसंबर को है।  

नामांकन के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग सुशील कुमार मोदी को बधाई देने के लिए आए हैं। इन्होंने बिहार की काफी सेवा की है। ये लोकसभा, विधानसभा, विधानपरिषद् के सदस्य रह चुके हैं और अब राज्यसभा के सदस्य बनने जा रहे हैं। ऐसा सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है। 

सीएम ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में ये देश की और सेवा करेंगे। इन्हें आगे और काम करने का मौका मिलेगा। मुझे खुशी है कि हमलोगों ने साथ काम किया है। केंद्र सरकार के सहयोग का लाभ बिहार को मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। नामांकन में डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, राज्य सरकार के कई मंत्री एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें