पटना। उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा से बिहार चैंबर ऑफ काॅमर्स का प्रतिनिधिमंडल मिला। उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने राज्य के उद्यमियों की समस्याओं के निदान के लिए चैंबर परिसर में बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। इस पर अपर मुख्य सचिव ने अपनी सहमति दी है।

प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री अमित मुखर्जी, पूर्व उपाध्यक्ष सुभाष पटवारी, कार्यकारिणी के सदस्य रामाशंकर प्रसाद, आलोक पोद्दार एवं राकेश कुमार थे।