पटना। राज्य सरकार ने आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापित के. सैंथिल कुमार को फिर से कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बालामुरुगन डी. जीविका में परियोजना निदेशक, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपाल मीणा लघु जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रंजीता श्रमायुक्त एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय सिंह बिहार शिक्षा परियोजना में निदेशक बनाये गए हैं।
उत्पाद आयुक्त विनोद सिंह गुंजियाल पशुपालन विभाग में निदेशक, पशुपालन विभाग में निदेशक बी. कार्तिकेय धनजी उत्पाद आयुक्त सह निबंधन महानिरीक्षक एवं सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थापित अमरेंद्र प्रताप सिंह उद्योग विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किए गए हैं।