पटना। बांस घाट के समीप आरएन अग्रवाल एंड संस पेट्रोल पंप को जिला प्रशासन की टीम ने सील कर दिया है। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रंजीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने जांच में कई अनियमितता पायी। इस आधार पर पेट्रोल पंप को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। डीएम कुमार रवि के निर्देश पर पटना शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप की जांच के लिए टीम गठित की गई है। उपभोक्ताओं की शिकायत प्रायः पेट्रोल-डीजल में कम माप एवं मिलावट की रहती है।