मुख्य समाचार

भूटान के लिए बिहार काफी महत्वपूर्ण : जिग्मे खेसर   

 
पटना। भूटान नरेश जिग्मे खेसर ने कहा है कि पड़ोसी होने के कारण भूटान के लिए बिहार काफी महत्वपूर्ण है। बुद्धिज्म के कारण भूटान और बिहार का परस्पर जुड़ाव है। भूटान के निवासी बिहार के लोगों की खुशहाली एवं उनकी प्रगति की कामना निरंतर करते रहेंगे। 

भूटान नरेश एवं प्रधानमंत्री डाॅ लोतेय त्शेरिंग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुनः बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे बधाई संदेश में कहा है कि आपके कुशल नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाई को प्राप्त करेगा और शांति, विकास एवं समृद्धि का नया आयाम स्थापित करेगा। आपकी जीत बिहार के लोगों में आपके प्रति विश्वास को प्रदर्शित करता है। 

मुख्यमंत्री ने आभार जताते हुए कहा कि आपकी शुभकामनाओं से बिहार के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में सहयोग मिलेगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार के विकास से क्षेत्र में शांति एवं समृद्धि बढ़ेगी। इससे भारत एवं भूटान के परस्पर द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलेगी।  
 


संबंधित खबरें