मुख्य समाचार

कवि विद्यापति के नाम पर हो दरभंगा एयरपोर्ट    

पटना। दरभंगा एयरपोर्ट का नामकरण कवि कोकिल विद्यापति के नाम पर करने का अनुरोध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी से विस्तृत बात की। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि इस संबंध में शीघ्र समुचित कार्रवाई की जायेगी। 

मुख्यमंत्री ने दरभंगा से उड़ानों की संख्या बढ़ाने और अन्य विमानन कंपनियों की सेवाओं के विस्तार का भी अनुरोध किया। एयरपोर्ट के विस्तार, रात में विमानों के आवागमन की सुविधा, जाड़े के मौसम में धुंध के निराकरण के लिए आवश्यक उपकरण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से एयरपोर्ट की चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने का भी अनुरोध किया।
 


संबंधित खबरें