नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर देश की पहली बिना ड्राइवर के चलने वाली मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि बिना ड्राइवर वाली मेट्रो रेल की उपलब्धि से हमारा देश दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहां ऐसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसमें ऐसी ब्रेकिंग प्रणाली का उपयोग किया गया है, जिसमें ब्रेक लगाने पर 50 प्रतिशत ऊर्जा वापस ग्रिड में चली जाती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मेट्रो केवल सार्वजनिक परिवहन का एक माध्यम मात्र ही नहीं है, बल्कि प्रदूषण को कम करने का एक बेहतर तरीका भी है। जिन शहरों में यात्रियों की संख्या कम है, वहां मेट्रोलाइट रेल पर काम किया जा रहा है। इस मौके पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की भी शुरुआत की गई।