पटना। विश्व हिंदी दिवस पर पासपोर्ट कार्यालय, पटना को हिंदी में कार्य करने और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। नई दिल्ली में विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी प्रवीण मोहन सहाय को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे।

विश्व हिंदी दिवस 2021 के लिए 36 क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों में पटना का चयन समूह ‘क’ क्षेत्र से हुआ था। समूह ‘ख’ क्षेत्र से चंडीगढ़ और समूह ‘ग’ क्षेत्र के लिए कोलकाता कार्यालय को चुना गया। हिंदी में कार्य का निपटारा करने वाले सर्वश्रेष्ठ कार्यालयों के रूप में इन्हें चयनित किया गया था।