पटना। माप-तौल उपकरणों के सत्यापन-मुहरांकन के लिए शुल्क का भुगतान अब ऑनलाइन होगा। इससे व्यवसायियों को सहूलियत होगी। इस सुविधा का शुभारंभ कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। पहले यह शुल्क चालान के माध्यम से जमा होता था। सरकार ने निर्णय लिया है कि एक फरवरी, 2021 से नगद राशि जमा करने पर पूरी तरह से रोक लगायी जायेगी। सभी काम ऑनलाइन होने से पारदर्शिता बढ़ेगी।