मुख्य समाचार

समस्तीपुर जिला के 40 किसानों को मिला प्रमाणपत्र 

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के कुलपति डाॅ. आर.के.सोहाने ने 40 किसानों को मशरूम खेती का प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिया। प्रत्येक किसान को एक किलोग्राम मशरूम बीज (स्पाॅन) भी दिया गया। सभी किसान समस्तीपुर जिला से थे। 

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर कुलपति ने किसानों से कहा कि मशरूम बीज से अपने घर में कम से कम 10-10 बैग लगाना है। अगर मशरूम का उत्पादन होने लगे तब समझिए कि आपका प्रशिक्षण लेना सार्थक हुआ। फिर आप थोड़ा बड़े पैमाने पर उत्पादन कर व्यवसाय कर सकते हैं। इस कार्य में समस्या आने पर विश्वविद्यालय उसके निवारण के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।    

  

कार्यक्रम को डाॅ आर.एन.सिंह, डाॅ रेवती रमन सिंह, डाॅ. एम. हक, डाॅ. अभय मानकर, डाॅ चंद्रशेखर आजाद एवं अनिता कुमारी ने भी संबोधित किया। प्रतिभागियों की ओर से मंजू देवी, पंकज कुमार एवं यशवंत चौधरी ने प्रशिक्षण में सीखे अपने अनुभव को बताया। सभी प्रशिक्षणार्थी आत्मा के एटीएम मारूत नंदन शुक्ला एवं स्वाती कुमारी की देखरेख में समस्तीपुर जिला से आए थे।
 


संबंधित खबरें